बर्फबारी से फलों के पौधे को होगा लाभ, बेहतर उत्पादन की उम्मीद

26 Jan 2026 10:34:31

रानीखेत ।उत्तराखंड के अल्मोडा जिले के रानीखेत के चौबटिया उद्यान में शुक्रवार को हुई बर्फबारी को फलों की बागवानी के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। लंबे से समय से बारिश और बर्फबारी के इंतेजार के बाद बारिश हुई है। जिसके कारण मिट्टी में प्रर्याप्त नमी बनी रहेगी। इससे सेब, नाशपाती, आड़ू सहित अन्य फलदार पौधों के विकास के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। बर्फ पिघलकर धीरे-धीरे जमीन में समाने से मृदा की उर्वरता बढ़ेगी और पौधों की जड़ों को आवश्यक पोषण मिलेगा।

बर्फबारी से रोग और कीट नियंत्रण

बागवानी के विशेषज्ञों के अनुसार बर्फबारी से तापमान में संतुलन बनता है, जिससे फलों के पौधों में फूल आने और फल सेट होने की प्रक्रिया बेहतर होती है। इसके साथ ही प्राकृतिक रूप से कीट व रोगों पर नियंत्रण होने से रासायनिक दवाओं की आवश्यकता भी कम होगी।

फलों की गुणवत्ता में होगी सुधार

बता दें कि चौबटिया उद्यान के साथ-साथ यहां तैयार की जा रही नर्सरी और किसानों को वितरित किए जाने वाले फलदार पौधे को भी इस हिमपात का लाभ मिलेगा।जिससे आने वाले मौसम में उत्पादन बढ़ने की संभावना है। बागवानों का कहना है कि यह बर्फबारी से फलों की गुणवत्ता के साथ-साथ उपज में भी सुधार होगा।

 

 

 

 

 

 


Powered By Sangraha 9.0