बिहार सरकार दे रही है नर्सरी बिजनेस का मौका, इन पौधे पर 50 प्रतिशत तक सब्सिडी

27 Jan 2026 18:57:31


नई दिल्ली।बिहार सरकार कृषि-बागवानी को बढ़ावा देने के लिए कई सारे योजनाओं पर काम कर रही है। जो किसान नर्सरी कारोबार करने में इच्छुक है उनके लिए कृषि विभाग की ओर से एक लाभकारी योजना शुरू की गई है। विभाग के उद्यान निदेशालय की ओर से अब निजी क्षेत्र में नर्सरी लगाने के लिए अनुदान देने का प्रावधान तय किया गया है। कृषि वानिकी योजना के तहत निजी क्षेत्र में नर्सरी लगाने को लेकर यह योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत विभाग की ओर से नर्सरी बनाने में आने वाली लागत की 50 प्रतिशत राशि अनुदान के रूप में सरकार द्वारा लाभार्थी को दी जा रही है।

इन पौधों की बागवानी को बढ़ावा

उद्यान निदेशालय की ओर से कृषि वानिकी योजना के तहत निजी क्षेत्र में नर्सरी बनाने को लेकर विभाग द्वारा आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस योजना का लाभ लेने के लिए राज्य का कोई भी व्यक्ति, जो वर्षों से नर्सरी के क्षेत्र में कृषि वानिकी के उत्पादन के क्षेत्र में काम करने को इच्छुक है, वह आवेदन कर सकता है। नर्सरी में कृषि वानिकी से संबंधित पौधों का उत्पादन किया जाना है. इनमें मुख्य रूप से गम्हार, सेमल, मालावार नीम और अन्य कृषि वानिकी पौधों की गुणवत्तायुक्त पौध उगाई जाएगी।

सरकार इतने लाख रुपये दे रही है सब्सिडी

निजी क्षेत्र में नर्सरी लगाने को लेकर सरकार की ओर से 50 प्रतिशत तक अनुदान देने का प्रावधान किया गया है। विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, आधा हेक्टेयर में छोटी नर्सरी लगाने की इकाई लागत 10 लाख रुपये तय की गई है, जिस पर 5 लाख रुपये का अनुदान सरकार की ओर से दिया जा रहा है।वहीं, पहले से बनी नर्सरी में कृषि वानिकी पौध उत्पादन की इकाई लागत 5 लाख रुपये तक है।
Powered By Sangraha 9.0