करें इस फल की बागवानी केंद्र सरकार दे रही है 45 हजार रुपये की सहायता

27 Jan 2026 19:18:09

नई दिल्ली।आज के बदलते समय में सरकार कृषि और बागवानी को बढ़ावा देने के लिए कई सारे योजनाओं पर काम कर रही है। सरकार चाहती है की पारंपरिक खेती से अलग कुछ ऐसा किया जाए जिससे किसानों और बागवानों को बेहतर मुनाफा मिले। इसी दिशा में एक शानदार मौका सामने आया है, जहां सिर्फ पपीता की खेती करके किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं। खास बात यह है कि सरकार खुद इसमें मदद कर रही है और सीधे 45,000 रुपये तक का अनुदान दे रही है।

जाने क्या है पपीता विकास योजना

केंद्र सरकार की इस खास योजना का नाम पपीता विकास योजना है, जिसे एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत चलाया जा रहा है। इस योजना का मकसद किसानों को पपीता जैसी नकदी फसल की ओर प्रोत्साहित करना है, ताकि उनकी आमदनी बढ़ सके। यह योजना दो साल के लिए लागू की गई है और इसके तहत पपीता की खेती करने वाले किसानों को भारी सब्सिडी दी जा रही है।

कितनी मिलेगी सहायता

इस योजना में पपीता की खेती के लिए प्रति हेक्टेयर लागत 75,000 रुपये तय की गई है। इसमें से किसानों को कुल 60 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। यानी सरकार सीधे 45,000 रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद दे रही है।
Powered By Sangraha 9.0