इन फूलों से लाखों कमा रहे बस्तर के किसान

27 Jan 2026 14:39:38


रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर के किसान अब धान की खेती नही अब फूलों की खेती से बेहतर कमाई कर रहे है। बदलते समय में किसान विभिन्य प्रकार के फूलों की खेती कर रहे है। यहां के किसान अब डेची और कलकत्ता गेंदा की खेती कर रहे हैं। डेची फूल की मांग बाजार में काफी होती है। वहीं यह फूल काफी डिमांड में रहता है। घर सजाने, बुके बनाने या पूजा-पाठ में डेची फूल का उपयोग किया जाता है।

डेची फूल की खेती की मांग तेज

आपको बता दें कि डेची फूल की खेती में बीमारियों का प्रकोप भी कम होता है। वहीं यह फसल कम खर्च में ज्यादा मुनाफा देने वाली है। अगर आप एक एकड़ में इस फूल की खेती करेंगे तो डेढ़ लाख से ढाई लाख रुपये तक कमा सकते हैं। इस फसल में ज्यादा देखरेख की जरूरत भी नहीं होती है।

दो फीट की दूरी पर पौधे लगाए

फूलों की खेती के विशेषज्ञों की माने तो डेची के फूल लगाने के लिए एक बार जोताई कर लेनी चाहिए इसके बाद रोटावेटर से मिट्टी को भुरभुरी कर लेना चाहिए। इसके बाद गोबर खाद के साथ क्यारी बनानी चाहिए। इसमें पौधे लगाए जाते हैं। एक पौधा 2 रुपये का पड़ता है। पौधे से पौधे की दूरी दो फीट होनी चाहिए। यह फसल चार से पांच महीने में तैयार होती है।

मार्च तक करें खेती

डेची फूल में ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है। न ही कीटनाशक छिड़कने की जरूरत पड़ती है। यह ठंड की फसल होती है। इसका फूल गर्मी में टिकाऊ नहीं रहता है। अगर ज्यादा से ज्यादा किसान डेची फूल की खेती करना चाहते हैं तो वे मार्च तक इसकी खेती कर सकते हैं।
Powered By Sangraha 9.0