
गुरुग्राम।हरियाणा में मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के तहत किसानों की फसलों में प्रतिकूल मौसम व प्राकृतिक आपदाओं के कारण से होने वाले नुकसान की भरपाई करने के लिए कई योजनाओं पर काम की जा रही है। सरकार द्वारा किसानों की फसलों में प्रतिकूल मौसम व प्राकृतिक आपदाओं के कारण होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के नाम से एक नई बागवानी फसल बीमा योजना चलाई जाती है। क्या आप जानते है की इस योजना में कौन कौन सी फसलों को शामिल किया गया है।
आपदा के कारण यह कदम
प्रतिकूल मौसम तथा प्राकृतिक आपदाओं जैसे ओलावृष्टि, तापमान, पाला, जल कारक बाढ़, बादल फटना, नहर, ड्रेन का टूटना, जलभराव, आंधी तूफान व आग जो फसल नुकसान का कारण बनते है, को योजना में शामिल किया जा रहा है।
फल और सब्जियां शामिल
इस योजना के तहत 21 फसलें शामिल है। जैसे पांच फल आम, किन्नू, बेर, अमरूद, लीची और 14 सब्जियां टमाटर, प्याज, आलू, फूलगोभी, मटर, गाजर, भिडी, घीया, करेला, बैंगन, हरी मिर्च, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, मूली, दो मसाले हल्दी, लहसुन शामिल है।यह योजना उन सभी किसानों के लिए वैकल्पिक तौर पर होगी जो मेरी फसल मेरा ब्योरा के तहत पंजीकृत होंगे।