पूर्णिया में प्रमंडल स्तरीय उद्यान प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता शुरू

28 Jan 2026 18:03:50

पटना।बिहार के पूर्णिया में कृषि विभाग और उद्यान निदेशालय के संयुक्त तत्वधान में प्रमंडल स्तरीय उद्यान प्रदर्शनी सह कृषि मेला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। 29 जनवरी तक चलने वाले इस प्रदर्शनी में कई सारे प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी का आयोजन मरंगा स्थित प्रेक्षागृह में किया गया है। जहां आज से इस प्रदर्शनी को आम लोगों के दर्शनार्थ खोला जा रहा है।

प्रदर्शकों को मिलेगा पुरस्कार

इसके पूर्व 27 जनवरी को देर शाम तक किसानों के उत्पादों की प्रविष्टि ली गयी। मिली जानकारी के अनुसार इस प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए पूर्णिया प्रमंडल के चारो जिलों से बड़ी संख्या में किसानों ने अपना पंजीकरण कराया है। इस प्रमंडल स्तरीय उद्यान प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का समापन कल यानि 29 जनवरी को होगा। आयोजन में विभिन्न प्रकार के उत्पादित शाक सब्जियों, मशरूम, फलों एवं फूलों व शहद के साथ साथ सजावटी पौधों की प्रदर्शनी लगाई गयी है। प्रदर्शन पर उसके उत्पादक किसानों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

अनेक प्रकार के फूलों का प्रदर्शन

पुष्प प्रदर्शनी में रंग-बिरंगे और दुर्लभ फूलों का एक आकर्षक समागम है, जो सैकड़ों प्रजातियों के दीदार का अवसर प्रदान करती है। यहाँ गुलाब, गुलदाउदी, और विदेशी फूलों के साथ-साथ पौधों से बनी सुंदर कलाकृतियां, ऊर्ध्वाधर बागवानी और इकेबाना का प्रदर्शन किया जाता है।
Powered By Sangraha 9.0