भोपाल में 30 जनवरी से सजेगा फूलों का अनोखा संसार

28 Jan 2026 16:19:52

भोपाल।मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 30 जनवरी को पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्.य अतिथि के तौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल होंगे। मध्य प्रदेश सुचना एवं जनसम्पर्क विभाग के अनुसार भोपाल स्थित गुलाब गार्डन में भव्य पुष्प महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में पूरे मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों के किसान अपने-अपने फूलों का प्रदर्शन करेंगे।

प्रदेश के किसान लेंगे भाग

प्रदेश के उद्यानिकी विभाग ने राज्य के सभी पुष्प उत्पादक किसानों से अपील की है कि वे 28 जनवरी तक उ‌द्यानिकी विभाग में अपना नाम एवं पुष्प खेती से संबंधित जानकारी दर्ज कराएं और इस गौरवपूर्ण आयोजन का हिस्सा बनें।

चयनित किसान होंगे सम्मानित

भोपाल के पुष्प प्रदर्शनी में चयनित किसानों को मुख्यमंत्री के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस भव्य पुष्प महोत्सव में 5 हजार से अधिक आकर्षक गमले एवं 2 हजार से अधिक से अधिक कट फ्लॉवर के साथ रंग-विरंगे फूलों का प्रदर्शन किया जाएगा। यहां लोग अनेक प्रकार के फूलों की दीदार करेंगे।
Powered By Sangraha 9.0