बागवानी इकाइयों और खेतों का किया निरीक्षण

28 Jan 2026 12:04:53

गुरुग्राम।बागवानी विभाग पंचकूला के मिशन निदेशक डॉ. जोगेंद्र सिंह घनघस ने विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ जिले में संचालित बागवानी योजनाओं के अंतर्गत स्थापित इकाइयों का निरीक्षण किया। इस दौरान परियोजना आधारित योजनाओं जैसे कोल्ड स्टोरेज, सब्जी एवं फल भंडारण इकाइयों में स्थापित श्री बालाजी कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त करनाल व कुंजपुरा खाद क्षेत्रों में विस्तार योजनाओं के अंतर्गत स्थापित बागों, उनके रखरखाव, लहसुन व अन्य फसलों की खेती कर रहे किसानों के खेतों का भी निरीक्षण किया। सभी अधिकारियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

हरियाण सरकार दे रही है बढ़ावा

हरियाणा सरकार बागवानी को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, जिसके तहत मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के माध्यम से सब्जियों व फलों की खेती पर ₹750 से ₹1000 प्रति एकड़ प्रीमियम लेकर नुकसान की भरपाई की जा रही है। इसके अतिरिक्त, अनुसूचित जाति के किसानों को 90% तक सब्सिडी पर मशरूम व बागवानी के लिए अनुदान दिया जा रहा है।

 

 

 


Powered By Sangraha 9.0