नई दिल्ली। आपको लगता है कि अंगूर को केवल बड़े-बड़े बागान में उगाया जा सकता है। लेकिन ऐसी बात नहीं है। अंगुर को आप अपने गमले में भी उगा सकते है। अब आप अपने घर की बालकनी, छत या आंगन में भी गमले में अंगूर उगा सकते हैं। सही तरीका अपनाया जाए, तो गमले में उगी अंगूर की बेल न सिर्फ आपको ताजे और जैविक फल देगी।
सही गमले का करें चुनाव
गमले में अंगुर लगाने के लिए सही गमले का चुनाव करना जरुरी है। अंगूर की बेल की जड़ें गहरी और फैलने वाली होती हैं। इसलिए गमला छोटा नहीं होना चाहिए। अगर गमला छोटा होगा, तो जड़ों को जगह नहीं मिलेगी और पौधा कमजोर रह जाएगा।
मिट्टी का करें चुनाव
गमले में अंगुर लगाने से पहले मिट्टी का चुनाव करना बेहद जरुरी होता है। हल्की, भुरभुरी मिट्टी अंगुर के लिए बेहद अच्छी मानी जाती है। ऐसी मिट्टी में पानी रुकता नहीं और जड़ों को हवा भी मिलती रहती है। मिट्टी में जैविक खाद, गोबर की सड़ी खाद मिलाने से पौधे को जरूरी पोषण मिलता है।
बीज नहीं बेर कटिंग उगाएं
गमले में अंगूर लगाने के लिए बीज से पौधा उगाने के बजाय कटिंग से तैयार पौधा लगाना बेहतर होता है। कटिंग से उगाया गया पौधा जल्दी जड़ पकड़ता है और आमतौर पर 1 से 2 साल में फल देना शुरू कर देता है। कटिंग लगाने के बाद मिट्टी को हल्का गीला रखें और शुरुआत में पौधे को बहुत तेज धूप से बचाएं।