दिल्ली समेत एनसीआर के लोगों को प्रदूषण से मिली राहत

28 Jan 2026 18:51:44

नई दिल्ली। दिल्ली-NCR के लोगों को प्रदूषण से लोगों को राहत मिल गई है। दिल्लीवासियों को अब जहरीले हवा प्रदूषण से छुट्टी मिल गई है। बता दें कि दिल्ली एनसीआर के लोग 4 महीने से प्रदूषण से परेशान थे। हाल ही में कुछ दिन पहले भारी बारिश के कारण लोग परेशान थे।

 केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों

दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों के बीच, हवा की गुणवत्ता में यह सुधार लोगों को राहत पहुंचाएगा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के विभिन्न इलाकों में एक्यूआई के आंकड़े इस प्रकार रहे। दिल्ली के अलीपुर में 137, आनंद विहार में 224, अशोक विहार में 164, आया नगर में 153, बवाना में 143, बुराड़ी में 149, और चांदनी चौक इलाके में 189 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

क्या दर्शता है वायु गुणवत्ता सूचकांक

यदि हवा साफ है तो उसे इंडेक्स में 0 से 50 के बीच दर्शाया जाता है। वायु गुणवत्ता के संतोषजनक होने की स्थिति तब होती है जब सूचकांक 51 से 100 के बीच होती है। 101-200 का मतलब वायु प्रदूषण का स्तर मध्यम श्रेणी का है, जबकि 201 से 300 की बीच की स्थिति वायु गुणवत्ता की खराब और 301 से 400 के बीच का अर्थ वायु गुणवत्ता की बेहद खराब श्रेणी को दर्शाता है। 401 से 500 की श्रेणी में वायु की गुणवत्ता गंभीर बन जाती है।

 


Powered By Sangraha 9.0