भोपाल।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 30 जनवरी को भोपाल में दोपहर 3 बजे पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। मध्य प्रदेश में कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अवसर पर राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी आयोजित की गई है। पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ शासकीय गुलाब उद्यान, लिंक रोड क्रमांक-1, भोपाल में होगा। बता दें कि राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग और मध्यप्रदेश रोज़ सोसायटी के संयुक्त तत्ववाधान में किया जा रहा है।
सरकार दे रही है फूलों की खेती को बढ़ावा
इस पुष्प प्रदर्शनी का उद्देश्य पुष्प उत्पादन और उद्यानिकी गतिविधियों को प्रोत्साहन करना है। मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग प्रदेश में लागातार पुष्प प्रदर्शनी को बढ़ावा दे रही है। वैसे देखा जाए तो राज्य में कई जिला पुष्प उत्पादन में काफी आगे निकल चुका है। सरकार द्वारा पुष्प उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है।