इंडियन नर्सरीमेन एसोसिएशन के तत्वावधान में नई दिल्ली में आयोजित होगा प्रकृति उत्सव

29 Jan 2026 14:16:10


नई दिल्ली।इंडियन नर्सरीमेन एसोसिएशन द्वारा 12 फरवरी को प्रकृति उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। प्रकृति उत्सव का आयोजन नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के सीडी देशमुख सभागार में आयोजित होगी। यह आयोजन प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित है इसमें वृक्षारोपण पौधों की देखभाल प्रकृति संसाधनों के संरक्षक तथा पर्यावरण संतुलन जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल है इस उत्सव के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति सजग और जिम्मेदार बनाने के लिए प्रेरित करना हमारा उद्देश्य है।

पर्यावरण विशेषज्ञ प्रकृति प्रेमी होंगे शामिल

इंडियन नर्सरीमेन एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रकृति उत्सव में पर्यावरण विशेषज्ञ प्रकृति प्रेमी और आम नागरिक भाग लेंगे ताकि सामूहिक प्रयासों के माध्यम से प्राकृति के संरक्षण और सतत विकास के संदेश समाज तक पहुंचा जा सके। इस अवसर पर अलग-अलग विषय विशेषज्ञ प्रकृति संसाधनों के संरक्षक तथा पर्यावरण संतुलन पर प्रकाश डालेंगे।

प्रकृति उत्सव, प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित

प्रकृति उत्सव प्राकृति एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित है। इसमें वृक्षारोपण पौधों की देखभाल प्राकृति संसाधनों के संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल है। इंडियन नर्सरीमेन एसोसिएशन के अध्यक्ष वाई पी सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति सजग और जिम्मेदार बनना है, पर्यावरण विशेषज्ञ प्राकृति प्रेमी और आम नागरिक उत्सव में भाग लेंगे ताकि सामूहिक प्रयासों से प्राकृति संरक्षण का संदेश समाज तक पहुंचे। वाई पी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के इस प्रेरणादाई मंत्र के आलोक में मैं सभी से अपील करना चाहता हूं कि प्राकृति उत्सव में सक्रिय भागीदारी बने।

ये होंगे मुख्य अतिथि के रुप में शामिल

प्रकृति उत्सव में संभावित मेहमानों में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय पर्यावरण एवं वन विभाग और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह, गेस्ट ऑफ़ ऑनर वित राज्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रसिद्ध पर्यावरणविद सुनीता नारायण, प्रसिद्ध पर्यावरणविद अनिल प्रकाश जोशी पूर्व सांसद केसी त्यागी, पीपल बाबा के नाम से प्रसिद्ध स्वामी प्रेम परिवर्तन और ग्रीन मैन के नाम से प्रसिद्ध विनोद सोलंकी आदि शामिल होंगे।


Powered By Sangraha 9.0