पुष्प उत्पादन में मध्य प्रदेश अग्रणी राज्य – सीएम डॉ मोहन यादव

30 Jan 2026 18:55:49


भोपाल।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुक्रवार को भोपाल में कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सीएम मोहन यादव ने पुष्प की खेती करने वाले किसानों, नर्सरी संचालकों तथा पुष्प प्रेमियों से चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार तथा विभिन्न वितरित किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा विभाग के ब्रोशर का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर प्रदेश में उद्यानिकी गतिविधियों पर केन्द्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी हुआ।

पुष्प मन को सुंदर बनाता है

पुष्प की उत्पादन करने में मध्य प्रदेश अग्रणी राज्यों में एक है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पुष्प केवल प्रकृति की नहीं हमारे भावों की भी सुंदर और सशक्त अभिव्यक्ति हैं। जन्म से लेकर जीवन के हर मंगल अवसर तक पुष्प हमारे भावों को अभिव्यक्त करते हैं। मध्यप्रदेश, देश में पुष्प उत्पादन में अग्रणी राज्य में एक है।

 

 


Powered By Sangraha 9.0