पटना में 6 से 8 फरवरी तक बागवानी महोत्सव, सजेगा फल, फूल और सब्जी प्रदर्शनी

31 Jan 2026 18:47:48


पटना।बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में 6 से 8 फरवरी को बागवानी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। पटना में तीन दिवसीय बागवानी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, इस महोत्सव में जहां कृषि वैज्ञानिकों और अधिकारियों की मौजूदगी रहेगी, वहीं राज्य भर से भारी संख्या में किसान भी शिरकत करेंगे।

फल, फूल और सब्जी-सबकी लगेगी प्रदर्शनी

बागवानी महोत्सव के दौरान जहां किसानों को इस क्षेत्र से जुड़ी जानकारी साझा की जाएगी, वहीं राज्य के प्रगतिशील किसानों द्वारा बागवानी से जुड़े उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। किसानों द्वारा लगाई जाने वाली प्रदर्शनी में बिहार के फल, फूल, सब्जियां और अन्य उद्यानिकी उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे।

बागवानी महोत्सव में प्रतियोगिता

बागवानी महोत्सव को आकर्षक बनाने के उद्देश्य से कलात्मक पुष्प सज्जा, फल और सब्जियों में नक्काशी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। बच्चों के लिए चित्रकला और क्विज प्रतियोगिता जैसे अन्य कार्यक्रमों को भी इसमें शामिल किया गया है। वहींप्रतियोगिताओं में प्रथम पुरस्कार पाने वाले को 5000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 4000 रुपये और तृतीय पुरस्कार 3000 रुपये विभाग की ओर से निर्धारित किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


Powered By Sangraha 9.0