फरवरी में लगाएं ये 5 फूल, गुलजार रहेगा गार्डन

31 Jan 2026 16:39:56


नई दिल्ली।फरवरी का महीना गार्डनिंग के लिए बेहद खास माना जाता है। ठंड धीरे-धीरे कम होने लगती है और मौसम हल्का गर्म होने लगता है, जो कई फूलों वाले पौधों के लिए एकदम अनुकूल होता है। अगर आप चाहते हैं कि अप्रैल आते-आते आपके गमलों या बगीचे में फूल खिलने लगें, तो फरवरी में इन पौधों को लगाना सबसे सही समय होता है।

कोसमॉस

कोसमॉस फूल बेहद हल्के और आकर्षक होते हैं। यह पौधा फरवरी में लगाने के बाद अप्रैल से लेकर जून तक खूब फूल देता है। इस प्लांट में भी ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है।

जिनिया

जिनिया कई रंगों में खिलता है। यह गर्मी को पसंद करने वाला फूल हैं। फरवरी में आप इसे गमले में या क्यारी में लगा सकती हैं। मार्च से यह खिलना शुरू हो जाता है।

सूरजमुखी

सूरजमुखी भी आपने बालकनी के गमले में लगा सकते हैं। यह तेजी से बढ़ने वाला पौधा है। फरवरी में बीज लगाने पर 50–60 दिनों में फूल दिखाई देने लगते हैं।

 जैस्मीन

जैस्मीन गर्मी के मौसम में भी अच्छी तरह खिलने वाला खुशबूदार फूल है। इसे भरपूर धूप और हल्की-सी नमी वाली मिट्टी पसंद होती है, जिससे अप्रैल से लगातार फूल आते रहते हैं।

गुलहड़

गुलहड़ गर्मी के मौसम में भी आसानी से उगने वाला पौधा है, जिसे तेज धूप और गर्म हवाएं बिल्कुल प्रभावित नहीं करतीं। फरवरी-मार्च में लगाया गया गुलहड़ अप्रैल से लगातार बड़े और रंग-बिरंगे फूल देने लगता है।
Powered By Sangraha 9.0