नोआमुंडी में 35वां फ्लावर एंड वेजिटेबल शो का आयोजन

31 Jan 2026 09:55:34

रांची। झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के प्रमुख खनन शहर नोआमुंडी में टाटा स्टील ओएमक्यू डिवीजन द्वारा 35वां वार्षिक फ्लावर एंड वेजिटेबल शो 2025-26 का आयोजन किया गया है। बता दें कि 3031 जनवरी 2026 को नोआमुंडी स्थित एमई स्कूल ग्राउंड में पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। पुष्प प्रदर्शनी सुबह 10:00 बजे से आम जनता के लिए खुला रहेगा। इस दो दिवसीय प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के रंग-बिरंगे फूलों, सजावटी पौधों, मौसमी एवं जैविक सब्जियों का प्रदर्शन किया जाएगा। शो का उद्देश्य बागवानी, फूलों की खेती, सब्जी उत्पादन और हरित पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

आयोजन में रहेगी सक्रिय भागीदारी

आयोजन में स्थानीय किसानों, बागवानी प्रेमियों, स्कूलों, स्वयं सहायता समूहों और सामुदायिक सदस्यों की सक्रिय रूप से भागीदारी निभा रहे है। प्रदर्शनी में श्रेष्ठ फूलों और सब्जियों के लिए प्रतियोगिता, पुरस्कार वितरण तथा दर्शकों के लिए आकर्षक प्रदर्शन भी रखा गया है। आज भी इस प्रदर्शनी में शामिल होकर प्रकृति और हरियाली के इस उत्सव का आनंद लें।

अनेक प्रकार के फूलों का दीदार

नोआमुंडी पुष्प प्रदर्शनी रंग-बिरंगे, दुर्लभ और सुगंधित फूलों का एक अद्भुत उत्सव है, जो आगंतुकों को प्रकृति की सुंदरता से रूबरू करा रहा है। इन प्रदर्शनी में गुलाब, गुलदाउदी, ट्यूलिप, और डहलिया जैसे सैकड़ों प्रजातियों के फूलों का  प्रदर्शित की जाती हैं।


Powered By Sangraha 9.0