अहमदाबाद में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी शहर की जीवंत भावना और प्रकृति के प्रति प्रेम को प्रदर्शित करती है :पीएम मोदी

04 Jan 2026 13:37:01

नई दिल्ली।अहमदाबाद नगर निगम ने 14वीं अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय पुष्प प्रदर्शनीका आयोजन किया है। 14वां अहमदाबाद अंतर्राष्ट्रीय पुष्‍प प्रदर्शिनी 1 जनवरी से शुरू हुई। भारत एक गाथाविषय पर आधारित यह प्रदर्शनी देश की समृद्ध और विविध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करती है। यह प्रदर्शिनी 22 जनवरी तक चलेगी। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने साबरमती नदी तट पर इसका शुभारंभ किया।

लगातार तीन वर्ष गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज

अहमदाबाद नगर निगम द्वारा आयोजित इस पुष्प प्रदर्शनी में अनेक प्रकार की पुष्प कलाकृतियां प्रदर्शित की जा रही है और बड़ी संख्‍या में लोग इसे देखने पहुंच रहे हैं। विश्व के सबसे बड़े फ्लावर मंडला और विश्व के सरदार वल्लभभाई पटेल के सबसे बड़े फ्लावर पोर्ट्रेट के लिए दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद इस आयोजन ने अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त की है। इस प्रदर्शिनी ने लगातार तीसरे वर्ष गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है।

पुष्प प्रदर्शनी का आकार और कल्पनाशीलता सराहनीय- पीएम

दो जनवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अहमदाबाद में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पुष्प प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि यह रचनात्मकता, स्थिरता और सामुदायिक भागीदारी को एक साथ लाती है, साथ ही शहर की जीवंत भावना और प्रकृति के प्रति प्रेम को भी प्रदर्शित करती है। प्रधानमंत्री ने पुष्प प्रदर्शनी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि इतने वर्षों में इस फूल प्रदर्शनी का आकार और कल्पनाशीलता जिस तरह बढ़ी है, वह भी सराहनीय है।

 

 

 

 


Powered By Sangraha 9.0