भीलवाड़ा में 10 जनवरी से 14 जनवरी तक चलेगा फ्लॉवर शो

06 Jan 2026 16:42:23

नई दिल्ली। राजस्थान के भीलवाड़ा में 10 जनवरी से फूलों का अनोखा संसार देखने को मिलेगा। प्लांट लवर सोसाइटी की ओर से आयोजित फ्लॉवर शो में इस बार एक खास आकर्षण होगा। फूलों से तैयार किया गया रॉकेट होगा। यह रॉकेट पूरी तरह फूलों से सजाया जाएगा और विज्ञान और प्रकृति के प्रति उत्साह को एक साथ दर्शाएगा। फ्लॉवर शो 10 जनवरी से 14 जनवरी तक चलेगा और इसमें शहर के पौध प्रेमियों, परिवारों और बच्चों के लिए कई तरह के आकर्षण रखे गए हैं। शो प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा।

अनेक प्रकार के फूलों का होगा दीदार

इस प्रदर्शनी का शुभारंभ संत महात्मा के हाथों से किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में संत महात्मा फूलों और पौधों के महत्व पर प्रकाश डालेंगे और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जनता तक पहुंचाएंगे। इस पुष्प प्रदर्शनी में अनेक प्रकार के फूल और पौधे की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।

कई कार्यक्रम आयोजित

पुष्प प्रदर्शनी में सिर्फ फूलों की सजावट ही नहीं होगी, बल्कि सांस्कृतिक और शैक्षिक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। बच्चों के लिए पौधों और पर्यावरण से जुड़े इंटरैक्टिव वर्कशॉप, चित्रकला प्रतियोगिताएं और शिक्षा से जुड़े कार्यक्रम होंगे। इससे उन्हें प्रकृति और विज्ञान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।

 

 

 

 

 


Powered By Sangraha 9.0