लखनऊ में CSIR-NBRI द्वारा आयोजित होगा गुलाब और ग्लेडियोलस पुष्प प्रदर्शनी

07 Jan 2026 13:37:29

नई दिल्ली।राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान लखनऊ अपने सेंट्रल लॉन में दो दिवसीय गुलाब और ग्लेडियोलस पुष्प प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है।अगर आपको फूलों से प्यार है,अपने गार्डन को रंग-बिरंगे फूलों से सजाने का शौक है या फिर खेती में कुछ नया और मुनाफ़े वाला करना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद काम की है। गुलाब और ग्लेडियोलस जैसे फूल की खेती आमदनी का जरिया बन सकता है।

दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी आयोजित

आपको बता दें कि लखनऊ में इसी महीने में फूलों के शौकीनों और किसानों के लिए एक खास मौका आने वाला है। CSIR–राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान अपने सेंट्रल लॉन में दो दिवसीय गुलाब और ग्लेडियोलस पुष्प प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है।

फूलों के विशेषज्ञ से बात करने का मौका

यह प्रदर्शनी सिर्फ़ फूल देखने तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य भारत के मैदानी इलाकों में गुलाब और ग्लेडियोलस की खेती को लोकप्रिय बनाना और लोगों को फूलों के वैज्ञानिक संवर्धन के बारे मेजागरूक करना है। प्रदर्शनी के दौरान किसान, नर्सरी संचालक और बागवानी के शौकीन लोग के वैज्ञानिकों से सीधे बातचीत कर सकते हैं और यह जान सकते हैं कि कौन-सी किस्में किस जलवायु के लिए उपयुक्त हैं

 

 

 

 

 


Powered By Sangraha 9.0