रायपुर में सजेगी फल-फूल और सब्जी की प्रदर्शनी

09 Jan 2026 12:36:43

नई दिल्ली।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गांधी उद्यान में 9 जनवरी से 11 जनवरी तक राज्य स्तरीय फल, फूल और सब्जी प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी प्रकृति की ओर सोसायटी, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्याल और नाबार्ड के सहयोग से आयोजित की जा रही है। यह प्रदर्शनी रजत जयंती की थीम पर आधारित होगी। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इस वर्ष प्रदर्शनी को रजत जयंती थीम पर सजाया जाएगा। इस दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन को फूलों से निर्मित किया जाएगा। रायपुर का घड़ी चौक मिलेट्स की रंगोली और रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जाएगा।

सभी जिलों के किसान लेंगे हिस्सा

प्रकृति की ओर सोसायटी के अध्यक्ष मोहन वर्ल्यानी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के 33 जिलों से किसान अपने बेहतरीन उत्पाद लेकर आएंगे। यहां कृषि उत्पादों की प्रतियोगिता, विजेताओं को पुरस्कार, फूलों की सजावट प्रतियोगिता, सलाद प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।

प्रदर्शनी का उद्देश्य

मुख्य प्रदर्शनी संयोजक डॉ. अनिल चौहान  ने कहा कि यह प्रदर्शनी पिछले 16 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य समाज को प्रकृति से जोड़ना, किसानों और आम लोगों को बेहतर फल, फूल और सब्जियों की जानकारी देना है। साथ ही लोगों में बागवानी के प्रति रुचि बढ़ाना है।
Powered By Sangraha 9.0