जौनपुर के यह किसान गुलाब की खेती से कर रहा है बेहतर कमाई

09 Jan 2026 15:28:53

नई दिल्ली।उत्तर प्रदेश के बदलापुर विकास खंड के बनगांव पट्टी निवासी किसान महेंद्र यादव ने पारंपरिक खेती से हटकर गुलाब के फूलों की खेती में सफलता हासिल की है। उनकी इस उन्नत और व्यावसायिक खेती का हाल ही में सहायक विकास अधिकारी अंकित सिंह ने अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारी ने खेत में गुलाब की फसल की गुणवत्ता, पौधों की सेहत और उत्पादन क्षमता को देखकर महेंद्र यादव के प्रयासों की सराहना की।

वैज्ञानिक तरीके से करते है गुलाब की खेती

बता दें कि जौनपुर जिले के बदलापुर पुर प्रखंड के रहने वाले महेंद्र यादव ने वैज्ञानिक तरीके से गुलाब की खेती अपनाई है। उन्होंने उचित किस्मों का चयन किया, समय पर सिंचाई की, संतुलित उर्वरक प्रबंधन किया और कीट-रोग नियंत्रण पर ध्यान दिया।गुलाब के फूलों की नियमित कटाई और स्थानीय बाजारों के साथ-साथ थोक व्यापारियों से जुड़ाव के कारण उन्हें लगातार अच्छा मूल्य प्राप्त होता है।

गुलाब की खेती को लाभ का साधन बनाया

विभाग की ओर से ऐसी खेती को बढ़ावा देने के लिए तकनीकी मार्गदर्शन और योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है।महेंद्र यादव का मानना है कि सही जानकारी, मेहनत और बाजार की समझ से खेती को लाभ का साधन बनाया जा सकता है।
Powered By Sangraha 9.0