फूलों की खेती से बदली इस किसान की किस्मत

09 Jan 2026 17:21:01

नई दिल्ली।उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में किसान धान-गेंहू की खेती को छोड़कर अब फूलों की खेती कर रहे है। चित्रकुट धर्मनगरी है। यहां फूलों की मांग बहुत ज्यादा है। जहां रोज हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। फूल-प्रसाद की लगातार मांग ने यहां फूलों की खेती को फायदे का सौदा बना दिया है।

मंदिरों में भी चले जाते है फूल

चित्रकूट में सभी मंदिरों में फूलों की मांग बनी रहती है। यही फूल अब किसानों की जिंदगी में भी खुशहाली भर रहे हैं। यहां के किसान सीधे मंदिरों, बाजारों और शादी-विवाह जैसे आयोजनों में फूल बेचकर दलालों से बच रहे है।फूलों की खेती कर यहां के किसान बेहतर कमाई कर रहे है।

10 साल से फूलों की खेती करता है यह किसान

चित्रकुट के रहने वाले किसान राम कुशवाहा पीछले 10 सालों से फूलों की खेती कर अपनी आजीवीका चला रहे है। उन्होने 2014 से गेंदा गुलाब की खेती कर बेहतर कमाई कर रहे है। उनके खेत में लगभग 10 हजार गुलाब के पौधे लगे हुए हैं, जिनसे उन्हें रोजाना नियमित आमदनी हो रही है,उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि फूलों की खेती में सबसे बड़ा फायदा यह है कि माल खेत से निकलते ही बिक जाता है, ज्यादा दिनों तक भंडारण की जरूरत नहीं पड़ती
Powered By Sangraha 9.0