नई दिल्ली।फरवरी का महीना बागवानी करने के लिए काफी बेहतर माना जाता है। इस महीने में ठंड धीरे-धीरे कम होने लगती है। मौसम फूलों के पौधे के लिए बेहतर हो जाता है। अगर आप भी अपने घर के गार्डन में अनेक तरह के फूलों के पौधे लगाना चाहते है तो आप इस महीने कुछ खास फूल को लगा सकते है।
डायन्थस
इस फूल को भारत में लोग स्वीट विलियम के नाम से जानते है। डायन्थस अपने खुशबूदार और रंगीन फूलों के लिए जाना जाता है। इसे गमलों और क्यारियों दोनों में उगाया जा सकता है।
कैलेंडुला
कैलेंडुला को जंगली गेंदा के फूल माना जाता है। कैलेंडुला ठंडे मौसम में तैयार होने वाला फूल है। फरवरी में लगाने के बाद जल्दी खुलता है। इसके पीले नारंगी फूल सुंदर होने के साथ-साथ आयुर्वेद में भी उपयोग होता है।
जिनिया
जिनिया गर्मी सहन करने वाला पौधा है और फरवरी में बोने पर मार्च-अप्रैल में खिलने लगता है।
कॉसमॉस
गुलदाउदी के तरह दिखने वाला यह फूल कॉसमॉस कम देखभाल में उगने वाला पौधा है। इसके हल्के गुलाबी, सफेद और बैंगनी फूल बगीचे को नेचुरल लुक देते हैं।