पथरीली जमीन पर यह किसान कर रहा है बागवानी

    10-Feb-2026
Total Views |

छिंदवाड़ा।छिंदवाड़ा के एक किसान ने पथरीली जमीन पर केले की बागवानी कर बेहतर मुनाफा प्राप्त किया है। जिले के भुताई गांव के प्रगतिशील किसान कैलाश पवार ने इनोवेशन के माध्यम से बागवानी कर मिशाल पेश किया गया। उन्होंने मेहनत और आधुनिक तकनीक के दम पर 18 एकड़ पथरीली जमीन को उपजाऊ बनाकर केले की उन्नत किस्म G-9 की खेती की है।

11 माह में तैयार हो गई केले की फसल

मध्य प्रदेश के कृषि विभाग के मुताबिक पवार ने पिछले वर्ष अप्रैल माह में पुणे से G-9 किस्म के पौधे मंगवाकर ड्रिप सिंचाई सिस्टम के साथ रोपण किया था, जो मात्र लगभग 11 माह में पूरी तरह तैयार हो गई है।

पिछले वर्ष किया स्ट्रॉबेरी की खेती

प्रगतिशील किसान कैलाश पवार कृषि विभाग की टीम ने खेत पर पहुंचकर इस इनोवेशन को देखा और सराहना किया। किसान कैलाश पवार पहले से ही बागवानी कर रहे हैं। उन्होंने पिछले वर्ष लगभग 6 एकड़ क्षेत्र में स्ट्रॉबेरी की खेती कर अच्छा मुनाफा कमाया था।

केले के अलावा इन फलों की बागवानी

प्रगतिशील किसान कैलाश पवार ने 6 एकड़ में स्ट्रॉबेरी, एक एकड़ में ब्लूबेरी और एक एकड़ में गोल्डन बेरी की खेती की है।जिसकी उपज 15 फरवरी के बाद तैयार होने की संभावना है।