फर्रुखाबाद के किसान ने सीजन के विपरीत उगाया गेंदा का फूल

    10-Feb-2026
Total Views |

फर्रुखाबाद।उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक किसान ने गेंदा की खेती कर मिशाल कायम किया है। उन्होंने परंपरागत और सीजन के विपरीत गेंदा की खेती कर अपनी किस्मत चमकाई है। गेंदा की खेती से वे बेहतर कमाई कर रहे है। आज आलम यह है कि वह कोई अन्य फसल न करके फूलों पर आधारित खेती करते हैं, जिसमें कम भूमि की जरूरत होती है।

एक बीघा खेत में गेंदा की फसल तैयार

फर्रुखाबाद जिला के खेड़ा गांव के किसान अखिलेश ने अपने एक बीघा खेत में गेंदा की फसल तैयार की है। गेंदा के पौधा लगाने के चार महीने बाद उसमें फूल आना शुरू हो जाता है।इसके साथ ही एक बीघा में करीब दस कुंटल तक फूलों का उत्पादन आसानी से हो जाता है। जैसे ही गेंदा की फसल बढ़ती है, किसान दूसरी पौध की बुआई कर देते हैं, इससे एक ही समय में फूलों की फसलों से लाभ उठा रहे हैं।

डबल फसल तैयार करने का क्या है तरीका

किसान अखिलेश के अनुसार, कई फसलों को तैयार करने का तरीका उन्हें पुश्तैनी रूप से मिला है। वह लगातार कई वर्षों से तीन बीघा भूमि पर गेंदा से कमाई कर रहे हैं। खेत में प्रति पौधा दो मीटर की दूरी पर रोपाई करते हैं, जब पौधा बड़ा हो जाता है तो फूल निकलने लगते हैं, जिन्हें तोड़कर बिक्री कर देते हैं।