बागपत के किसान कर रहें हैं गेंदा फूल की खेती

    10-Feb-2026
Total Views |


बागपत।उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत बिनौली क्षेत्र में किसान बड़े पैमाने पर फूलों की खेती कर रहे है। फूलों की खेती से क्षेत्र की किसानों को बेहतर कमाई हो रही है। सहगल की सीजन शुरु होते की बड़े पैमाने पर फूलों की मांग बाजारों में बनी हुई है। शादी-विवाह के सीजन शुरू होते ही किसानों को लागत की चार गुणा फायदा हो रहा है।

गेंदा की खेती से चार गुणा फायदा

गेंदा फूल की खेती करने वाले किसान बताते है कि गन्ना, गेहूं, सब्जी आदि की खेती को छोड़कर कई साल पहले गेंदे के फूलों की खेती शुरू की। गेंदे की एक बीघा फसल में 10 से 12 हजार रुपये की लागत आती है और लागत से तीन से चार गुना तक का मुनाफा मिल जाता है।

60 रुपयें किलों है गेंदे की फूल

शादी –विवाह के सीजन के पहले गेंदे के फूल 40 रुपये किलो बिक रहा था, और अब दाम बढ़कर 60 रुपये किलों तक हो गया है। फूलों की खेती करने से पहले किसान सब्जी की खेती करते थे, जिससे उन्हे कमाई कम होती थी। इस कारण सब्जी की खेती को छोड़ फूलों की खेती शुरू कर दी। वहीं जिला उद्यान अधिकारी निधि सिंह के अनुसार जिले में करीब 180 हेक्टयेर भूमि पर गेंदे की खेती की जाती है। इनमें बिनौली, बरनावा, रटौल क्षेत्र में ज्यादा किसान खेती करते हैं।