जमीन नहीं है तो घर की छत पर करें बागवानी, सरकार दे रही है अनुदान

    10-Feb-2026
Total Views |


नई दिल्ली। अगर आप बिहार से है, और खाली जमीन नहीं है और बागवानी के शौकीन है तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। सरकार ने अब शहरी क्षेत्र में हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए घरों की घरों की छतों पर बागवानी करने यानी रूफटॉप गार्डनिंग की योजना बनाई है।

छत पर करें बागवानी

अगर आप अपने घरों के छतों पर बागवानी करना चाहते है, तो सरकार इसके लिए अनुदान भी दे रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य शहरों में फलों, फूलों और सब्जियों की जैविक खेती को बढ़ावा देना है। यह पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण कम करने और शहर में ताजी हवा, फल और सब्जियां उपलब्ध कराने में मदद करेगा।

इन शहरों में मिलेगी सुविधा

योजना के तहत लाभुकों को 75% अनुदान पर छत बागवानी यूनिट दी जाएगी। छत पर बागवानी के लिए इकाई लागत पर 75 फीसदी का अनुदान मिलेगा। फार्मिंग बेड योजना के लिए 60 हजार रुपये की इकाई पर 45 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। इस योजना का लाभ पटना सदर, दानापुर, फुलवारी, बिहटा एवं खगौल और भागलपुर, गया एवं मुजफ्फरपुर के शहरी क्षेत्र सुविधा मिलेगी।