लखनऊ के जन भवन में आयोजित फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का हुआ समापन

    10-Feb-2026
Total Views |



लखनऊ।लखनऊ के राजभवन में आयोजित फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का समापन कल 9 फरवरी सोमवार को हुई। समापन समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा प्रदर्शनी के शामिल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा, प्रदर्शनी में विभिन्य विभागों विशेषकर सेना द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी को आमजन से अत्यधिक सराहना मिली।

3.5 लाख दर्शकों ने पुष्प प्रदर्शनी को देखा

समापन समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि कला हर व्यक्ति के भीतर होती है। इस वर्ष प्रदर्शनी को लगभग 3.5 लाख से अधिक दर्शकों ने देखा। लगभग 40 लाख से अधिक की सेल हुई। उन्होंने रूफटॉप सब्जी एवं बागवानी को पर्यावरण संरक्षण व स्वास्थ्य का प्रभावी माध्यम बताते हुए महिलाओं से इसमें विशेष रूप से जुड़ने का आह्वान किया।

यूपी मेट्रो को प्रथम पुरस्कार

समापन समारोह में प्रदेश के कृषि निर्यात राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदर्शनी में अपने जीवन में फल, सब्जी और फूलों के महत्व को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया है। बच्चों द्वारा फूलों से सजाई गई मनमोहक कृतियां विशेष आकर्षण हैं। यूपी मेट्रो को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रथम पुरस्कार मिला।राम दरबार के भव्य माडल के लिए एलयू को द्वितीय पुरस्कार मिला।