ड्रैगन फ्रूट की खेती करने पर सरकार दे रही है सब्सिडी

    10-Feb-2026
Total Views |

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार बागवानी को बढ़ावा देने के लिए कई सारे योजनाओं पर काम कर रही है। अब राज्य सरकार ड्रैगन फ्रूट की खेती करने पर अनुदान दे रही है। बता दें कि ड्रैगन फ्रूट में कई ऐसे पोषक तत्व है जिसके कारण इसकी मांग ज्यादा है। यही कारण है बाजार में ड्रैगन फ्रूट की मांग हमेशा बनी रहती है। बढ़ती मांग को देखते हुए किसान ड्रैगन फ्रूट की बागवानी कर रहे है।

 40 प्रतिशत सब्सिडी दे रही है राज्य सरकार

उत्तर प्रदेश सरकार ने बागवानी विकास योजना के तहत तीन वर्षों तक बाराबंकी जिले में ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए किसानों को सब्सिडी देने का फैसला किया है। बाराबंकी जिला के जिला उद्यान पदाधिकारी प्रज्ञा उपाध्याय ने बताया कि हमारे यहां ड्रैगन फ्रूट की खेती कई किसान बड़े पैमाने पर करते हैं। इस खेती को और बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार बागवानी मिशन योजना के तहत 40% सब्सिडी प्रदान कर रही है।

यहां करे आवेदन

इस योजना के तहत किसानों को ड्रैगन फ्रूट की खेती करने पर 40 प्रतिशत अनुदान सरकार दे रही है। जिले में इस वर्ष 5 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित है, जिसमें 4 हेक्टेयर सामान्य किसानों के लिए और 1 हेक्टेयर अनुसूचित जाति के किसानों के लिए निश्चित किया गया है। प्रथम वर्ष 1 लाख 62 हजार रुपए का अनुदान डीबीटी के जरिये दिया जाता है। किसानों को इसका लाभ प्राप्त करने के लिए हॉर्टिकल्चर पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा।