
नई दिल्ली।वैलेंटाइन डे आते ही बाजारों में प्यार औऱ रोमांस का असर बाजोरों में दिखना शुरु हो जाता है। हर बाजार से लेकर चौक चौराहे पर लाल गुलाब, रंग-बिरंगे फूल और गिफ्ट्स की रौनक दिखाई देने लगती है। युवा हों या बुजुर्ग, दोस्त हों या परिवार, हर कोई किसी न किसी अपने के लिए गुलाब खरीदता नजर आता है। लेकिन इस बार वैलेंटाइन वीक फूल विक्रेताओं के लिए खुशी से ज्यादा परेशानी लेकर आया है। देश के कई बड़े शहरों पुणे, लखनऊ, मुंबई, जयपुर, बेंगलुरु और होसुर में गुलाब के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं।
फूल महंगे होने के यह है कारण
फूलों के कारोबारियों के अनुसार लाल गुलाब कुछ दिन पहले तक 20 से 30 रुपये में मिल जाता था, वही अब 40 से लेकर 100 रुपये प्रति पीस तक बिक रहा है। जिसका सबसे बड़ा कारण है वैलेंटाइन वीक और शादी के सीजन एक ही समय पर होना।
शादी का सीजन और वैलेंटाइन वीक एक ही समय पर
फूल व्यापारियों के अनुसार इस बार वैलेंटाइन वीक के साथ-साथ शादी का सीजन भी चल रहा है। शादी की सजावट, वरमाला और स्टेज डेकोरेशन के लिए गुलाबों की भारी मांग है। यही वजह है कि गुलाब का बंडल, जो आम दिनों में 200-300 रुपये में मिल जाता था, अब 800 से 1000 रुपये तक बिक रहा है।