महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में 15 फरवरी से सजेगा फूलों का संसार

    11-Feb-2026
Total Views |

रोहतक।हरियाणा के रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर 15 फरवरी को रंग बहार-पुष्प प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर स्थित एफडीसी लॉन में सुबह 8 से शाम 5 बजे तक चलेगा।

पुष्प प्रदर्शनी का उदेश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना

पुष्प प्रदर्शनी पुष्प प्रेमियों, छात्रों, शिक्षकों व आमजन के लिए रहेगी। प्रदर्शनी में प्रकृति सौंदर्य और रचनात्मकता का एक अनूठा संगम प्रस्तुत होगी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह के अनुसार पुष्प प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूकता को बढ़ाना है।

कई प्रतियोगिताएं होगी आयोजित

आयोजक समिति के अनुसार, पुष्प प्रदर्शनी में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इनमें लोक संस्कृति व कला की झलक देखने को मिलेगी। इसके साथ ही सजावटी सामग्री व जैविक उत्पादो का प्रदर्शन किया जाएगा। पुष्प प्रदर्शनी से पूरा विश्वविद्यालय परिसर रंग-बिरंगे फूलों, और आकर्षक फूलों से महक उठेगा। कार्यक्रम में बुके सजावट, फ्लोरल ज्वेलरी, कट फ्लावर, गमलों में मौसमी फूलों वाले पौधे, गमलों में सजावटी पौधे, रंगोली एवं पोस्टर मेकिंग, फोटोग्राफी, सेल्फी व रील मेकिंग प्रतियोगिताएं भी होंगी।