
नई दिल्ली।नोयडा प्राधिकरण और नोएडा फ्लोरिकल्चर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में 37 वें वसंत उत्सव और पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। नोयडा पुष्प प्रदर्शनी में सिर्फ नोयडा ही नहीं बल्कि दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम से भी पिछले सालों की तरह कई लोग आएंगे। इस तरह से यह फेस्टिवल सही मायनों में NCR का फेस्टिवल बन जाता है।
जाने कब से कब तक रहेगा नोयडा फ्लावर फेस्टिवल
नोयडा प्राधिकरण और नोएडा फ्लोरिकल्चर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नोएडा फ्लावर फेस्टिवल गुरुवार 19 से रविवार 22 फरवरी 2026 तक लगेगा। इस दौरान यह हर रोज सुबह 10 से शाम 7 बजे तक आप जैसे प्रकृति प्रेमियों के लिए खुला रहेगा।
एंट्री पूरी तरह मुफ्त
अगर आप नोएडा फ्लावर फेस्टिवल में आने का प्लान कर रहे हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं है। क्योंकि यहां एंट्री पूरी तरह से मुफ्त है। यानी आप फ्री में इस फेस्टिवल का हिस्सा बन सकते हैं और फूलों की खूबसूरती व खुशबू का आनंद ले सकते हैं।
नर्सरी मालिकों के लिए एक मंच प्रदान करेंगा
नोएडा में आयोजित बसंत उत्सव फ्लावर फेस्टिवल सिर्फ एक प्रदर्शनी नहीं है। बल्की, यह फेस्टिवल फूल विक्रेताओं, नर्सरी मालिकों, बागवानी विशेषज्ञों, संस्थानों और प्रकृति प्रेमियों को एक साझा मंच प्रदान करता है।