ऐसा फल सेहत के साथ किसानों को कर दे मालामाल

    11-Feb-2026
Total Views |

पटना। बिहार के समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के किसान अब बागवानी से बेहतर कमाई कर रहे है। पहले यहां के किसान पारंपरिक फसलों की खेती पर निर्भर थे। जो अब बागवानी फसलों की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। मोरवा प्रखंड के रायपुर गांव के किसान दिनेश प्रसाद राय ऐसे ही प्रगतिशील किसान पपीते की खेती से बेहतर कमाई कर रहे है। उन्होंने हॉर्टिकल्चर विभाग से प्राप्त लीला वैरायटी के पपीते का पौधा लगाया है।

एक पेड़ से 50 किलों उत्पादन

बागवान दिनेश प्रसाद के अनुसार पपीता की खेती की सबसे बड़ी खासियत इसका अधिक उत्पादन और बाजार में स्थायी मांग है। एक कट्ठा जमीन में लगभग 20 पौधे लगाए जाते हैं और एक पौधे से औसतन 50 किलो से लेकर सवा क्विंटल तक फल प्राप्त होता है।

पपीते की बागवानी से बेहतर कमाई

पपीते की खेती 16-18 महीने में अत्यधिक मुनाफे वाली बागवानी है, जिसमें 1 एकड़ से लगभग 50 हजार से 1.5 लाख रुपये की लागत पर 5 लाख से 10 लाख रुपये तक का शुद्ध मुनाफा मिल सकता है। यह कम समय में तैयार होने वाली, पारंपरिक फसलों जैसे गन्ना या तंबाकू की तुलना में 3 गुना अधिक कमाई देने वाली व्यवसायिक खेती है।