हरियाणा बागवानी नर्सरी एक्ट नर्सरियों में गुणवत्ता को पुरा करेगा

    11-Feb-2026
Total Views |

चरखी दादरी।हरियाणा सरकार किसानों की आय बढ़ाने और बागवानी को प्रोत्साहित करने और कृषि को लाभकारी बनाना के लिए निरंतर दूरदर्शी और किसान हितैषी नीतियां लागू कर रही है। राज्य सरकार की ओर से हरियाणा बागवानी नर्सरी एक्ट-2025 को लागू किया गया है, जिसका उद्देश्य फलों, फूलों, सब्जियों, औषधीय पौधों व अन्य बागवानी फसलों के उच्च गुणवत्ता वाले पौधे किसानों और उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराना है।

किसानों की फसलों की सुरक्षा प्रदान करना

बागवानी उपायुक्त डॉ नागपाल के अनुसार हरियाणा बागवानी नर्सरी एक्ट-2025 नर्सरियों में गुणवत्ता मानकों को सुनिश्चित करेगा और किसानों को बागवानी की ओर आकर्षित करेगा, जिससे उनकी आमदनी में वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि इसी तरह मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना लागू की है। जिसका उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं, प्रतिकूल मौसम और जलवायु असंतुलन से होने वाले नुकसान से किसानों की फसलों को सुरक्षा प्रदान करना है।

हरियाणा बागवानी नर्सरी एक्ट क्या है

हरियाणा राज्य में बागवानी नर्सरियों के पंजीकरण और विनियमन तथा उससे संबंधित और उससे जुड़े मामलों के लिए प्रावधान करना। भारत गणराज्य के छिहत्तरवें वर्ष में हरियाणा राज्य के विधानमंडल द्वारा निम्नलिखित रूप से अधिनियमित किया जाता है।