एक ही गांव की आदिवासी महिलाओं ने नीबू की बागवानी में किया कमाल

    11-Feb-2026
Total Views |

पटना।बिहार के बांका जिले के उप विकास आयुक्त उपेंद्र सिंह ने कटोरिया प्रखंड के घरचप्पा और लिलावरन गांव में विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक श्रीनिवास और प्रखंड विकास पदाधिकारी देवाशीष कुमार भी मौजूद थे। अधिकारियों ने पहले 25 एकड़ में विकसित नींबू बागवानी परियोजना का निरीक्षण किया। यह परियोजना आदिवासी महिलाओं के नाम से संचालित हो रही है और पूरे बिहार में अपनी तरह की अनूठी पहल मानी जा रही है।

बागवानी विभाग कर रहा है सहयोग

उद्यान विभाग बांका ने इस योजना के लिए 25 लाख रुपये का सहयोग दिया है। अधिकारियों ने बताया कि इन आदिवासी महिलाओं ने पहले भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी दक्षता और मेहनत से पहचान बनाई है।

अधिकारियों ने बागवानी की जानकारी ली

इसके बाद निरीक्षण दल ने उद्यमी दीदी द्वारा संचालित सब्जियों की सायल-लेस नर्सरी और शिमला मिर्च की जैविक खेती का अवलोकन किया। साथ ही फीड यूनिट, शेड प्रबंधन, ब्रीड फार्म और पशुपालन गतिविधियों की जानकारी ली गई।