पानीपत।11 फरवरी वुधवार को हरियाणा के पानीपत में पर्यावरण बचाओ सोसाइटी के तत्वाधान में आयोजित बाहरवें राज्य स्तरीय ‘वसंतोत्सव पुष्प प्रदर्शिनी एवं पुष्प प्रतियोगिता का भव्य समापन हो गया। इस बार की प्रद्रशनी का थीम ‘प्रकृति संरक्षण आत्मनिर्भर-विकसित भारत की और बढ़ते कदम’ रहा । समापन समारोह में बतौर गेस्ट ऑफ़ ऑनर राजीव एका, एस्टेट ऑफिसर,आई.ओ.सी.एल. रिफाइनरी, विनीता तोमर प्राचार्य दयाल सिंह पब्लिक स्कूल पानीपत और जितेंदर गुप्ता सीए ने शिरकत की और प्रदर्शनी के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
विजेताओं को मिला सम्मान
अति-विशिष्ट मेहमानों में देश बंधू गुप्ता राजकीय महाविधालय पानीपत के प्राचार्य डॉ सुभाष जागलान, महेश थरेजा समाजसेवी, विजेंद्र अत्री समाजसेवी, विकास मुट्नेजा ने कार्यक्रम में शिरकत करके प्रतिभागियों का हौंसला बढाया। माननीय मेहमानो का स्वागत प्रधान दिनेश गोयल, उप-प्रधान राजीव गर्ग, जनरल सेक्रेटरी महेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विशाल गोयल, प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा और वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रवि कुमार ने पुष्प-रोपित गमलें भेंट किया।