आम की बागवानी करते है तो फरवरी में करें यह आसान उपाय

    12-Feb-2026
Total Views |

नई दिल्ली।फरवरी का महीना आम की बागवानी करने वाले बागवानों के लिए काफी अहम माना जाता है। इस दौरान आम के पेड़ों में ‘मंजर’ यानी फूल आने लगते हैं, जो तय करते हैं कि इस साल आपको कितने और किस तरह के आम मिलेंगे। अगर आप चाहते हैं कि आपका पेड़ मीठे और रसीले आमों से लदा रहे, तो फरवरी में कुछ खास देखभाल करना जरूरी है।

मंजर के समय सिंचाई करें

जब आम के पेड़ में फूल आने लगते हैं, तो इस समय ज्यादा पानी देना नुकसानदायक हो सकता है। अधिक पानी देने से पेड़ नई पत्तियां उगाने पर ध्यान देता है और फल कम आते हैं। इसलिए फरवरी में जब फूल निकलने लगें, तो सिंचाई बंद कर दें।

मंजर को कीटों से बचाव

फरवरी में आम के फूलों पर मधुआ और होपर कीट सबसे अधिक असर डालते हैं। ये कीड़े फूलों से रस चूस लेते हैं, जिससे फूल सूखकर गिर जाते हैं। इससे बचने के लिए फूल आने से पहले या दाने बनने के बाद नीम के तेल या सुझाए गए हल्के कीटनाशक का छिड़काव करें।