इंडियन नर्सरीमेन एसोसिएशन का प्रकृति उत्सव आज, कई बड़े पर्यावरणविद होंगे शामिल

    12-Feb-2026
Total Views |


नई दिल्ली।इंडियन नर्सरीमेन एसोसिएशन आज गुरुवार से नई दिल्ली में प्रकृति उत्सव का आयोजन कर रही है। इस उत्सव का आयोजन इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के सीडी देशमुख सभागार में किया जा रहा है। इस अवसर पर देश के अलग-अलग क्षेत्रों से पर्यावरण विशेषज्ञ और बागवानी के जानकार शामिल हो रहे है।

लोगों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनाना आईएनए का उद्देश्य

इस अवसर पर पर्यावरण के जानकारों और बागवानी के विदंवानों के द्वारा वृक्षारोपण, पौधे की देखभाल प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी जाएगी। इस प्रकृति उत्सव के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति सजग और जिम्मेदार बनाने के लिए प्रेरित करना इंडियन नर्सरीमेन एसोसिएशन उद्देश्य है।

प्राकृति उत्सव पर्यावरण संरक्षण को समर्पित

प्राकृति उत्सव प्राकृति एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित है इसमें पर्यावरण संतुलन,पौधे की देखभाल तथा प्राकृतिक संसाधनों के जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल है। इंडिया नर्सरीमेन एसोसिएशन के अध्यक्ष वाई पी. सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति सजग और जिम्मेदार बनना है। पर्यावरण विशेषज्ञ प्राकृतिक प्रेमी और आम नागरिक उत्सव में भाग लेंगे ताकि सामूहिक प्रयासों से प्राकृतिक संरक्षण का संदेश समाज तक पहुंच सके।