बोकारो।इस्पात नगरी बोकारो में नगर प्रशासन-बागवानी विभाग द्वारा 21-से 22 तक जवाहरलाल नेहरू जैविक उद्यान में एक पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में नगर बोकारो के नगरजनों द्वारा तैयार किये गए पुष्पों को प्रदर्शित करने का भी अवसर दिया जाएगा। प्रदर्शनी के उपरान्त एक निर्णायक मण्डल द्वारा तीन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों को चुना जाएगा और उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।
सुबह 10 बजे से शुरु होगा पुष्प प्रदर्शनी
इस्पात नगरी बोकारो में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी की उद्घाटन 21 फरवरी को सुबह 10 बजे होगा। कार्यक्रम का समापन एवं पुरस्कार वितरण 22 को शाम 5 बजे होगा। आगंतुकों के लिए कार्यक्रम 21 फरवरी सुबह दस बजे से शुरू होगा।
पुष्प प्रदर्शनी में भाग लेने हेतु आवश्यक निर्देश
प्रत्येक प्रतिभागी को कम से कम दो गमले देने होंगे
एक गमले में एक ही प्रकार का पुष्प लगाना है और पुष्प के प्रकार का किसी भी गमले में दुहराव नहीं होना चाहिए
पुष्प पूर्णरूपेण पल्लवित होने चाहिए
प्रत्येक गमले रंगे हुए होने चाहिए, तरजीही तौर पर लाल रंग से
प्रत्येक गमले पर प्रतिभागी का नाम, पता, फ़ोन नंबर एवं उसमें प्रदर्शित पुष्प के बारे में संक्षिप्त जानकारी को एक पर्ची पर अंकित करके लगाना अनिवार्य है
प्रवेश पत्र प्रतिभागी को दिनांक 21.02.2026 एवं 22.02.2026 के लिए तीन प्रवेश पत्र दिए जाएंगे।