यह महिला किसान गेंदे की फूल की खेती से बनी आत्मनिर्भर

    12-Feb-2026
Total Views |

बोकारो।झारखंड के बोकारो जिले के चास प्रखंड के उलगोड़ा गांव की रहने वाली चंचला कुमारी गेंदा फूल की खेती कर आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुकी हैं। चंचला कुमारी ने साबित कर दिया है कि अगर सोच नई हो और मेहनत सच्ची तो खेती के जरिए भी अच्छी आमदनी कमाई की जा सकती है।

50 डिसमिल जमीन में गेंदे फूल की खेती

महिला किसान चंचला कुमारी के अनुसार नवंबर महीने में 50 डिसमिल की जमीन पर गेंदा फूल की खेती की शुरुआत की थी। गेंदा फूल की खेती की प्रेरणा चंचला कुमारी ने यूट्यूब पर खेती का वीडियो देखकर लिया। जिसके बाद उन्होंने गेंदा फूल की खेती करने का निर्णय लिया। आज वह अपने पति मिथलेश शरण के साथ मिलकर सफलतापूर्वक गेंदा की खेती कर रही हैं।

लागत से ज्यादा आमदनी

चंचला कुमारी बताती है की गेंदा फूल की खेती से उन्हे लागत से दूगुना आमदनी हो रही है। जहां बाजार और सीजन भाव के अनुसार 50 रुपये से लेकर 150 रुपये प्रति किलो तक कीमत मिल जाती है। शादी-विवाह और पूजा-पाठ के मौसम में फूलों की मांग बढ़ने से आमदनी भी बेहतर हो जाती है।