
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में नगर निगम की ओर से वर्ष 2026 में प्रस्तावित पुष्प प्रदर्शनी एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका आयोजन बृहस्पतिवार को मुख्यालय स्थित नवीन समिति कक्ष में महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में हुई। नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव भी उपस्थित रहे।
भव्य पुष्प प्रदर्शनी एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
नगर निगम की ओर से महानगर स्थित पद्मश्री डॉ. एस.सी. राय पार्क में प्रतिवर्ष भव्य पुष्प प्रदर्शनी एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। कई वर्षों से कार्यक्रम नहीं हो रहा था। इस वर्ष दोबारा यह कार्यक्रम होगा। बैठक में सदस्यों ने सहमति प्रदान की। महापौर ने निर्देश दिए कि आयोजन को सुव्यवस्थित, आकर्षक एवं जनभागीदारी से परिपूर्ण बनाया जाए।