इंद्रप्रस्थ हार्टिकल्चर सोसायटी के तत्वावधान में 14 फरवरी से शुरु होगा फ्लावर शो

    13-Feb-2026
Total Views |

नई दिल्ली।राजधानी दिल्ली में कड़कड़डूमा के पास डीडीए पार्क में इंद्रप्रस्थ हार्टिकल्चर सोसायटी 28 वें फ्लावर शो का आयोजन करने जा रही है। इस पुष्प प्रदर्शनी में विभिन्य प्रजाति के फूलों के साथ जेन गार्डन कैकटस गार्डन, कम्यूनिटी गार्डन, आदि का प्रदर्शन किया जाएगा।इस प्रदर्शनी का शुभारंभ 14 फरवरी को और समापन 15 फरवरी को होगा।

पुष्प प्रदर्शनी प्रकृति का दिश्य इंद्रप्रस्थ

हार्टिकल्चर सोसायटी की संस्थापक सचिव रचना जैन ने नर्सरी टुडे से बात करते हुए कहा कि इस पुष्प प्रदर्शनी में नदी, पहाड़, झरना और प्रकृति से जुड़े फूलों की आकृति देखने को मिलेगी। रुचिका जैन कहा कि फ्लावर शो हर साल फरवरी के महीने में आयोजित किया जाता है। यह फ्लावर शो का सिर्फ दो दिन तक चलेगा। उन्होंने कहा कि इस बार शो की मैन थीम प्रकृति रखी गई है।

पौधों की जानकारी दी जाएगी

इस फ्लावर शो के दौरान दर्शकों को किस मौसम में, कौन सा पौधा लगाएं और कैसे लगाएं इसकी विस्तार से जानकारी दी जाएगी। यहां अलग-अलग प्रकार के पौधे के खासियत के बारे में भी दर्शाया जाएगा।