नई दिल्ली।ग्रेटर नोएडा में पुष्प प्रदर्शनी की तैयारी तेज हो गई है। इस साल प्रदर्शनी का थीम पुष्प कैलेंडुला होगा। पुष्प प्रदर्शन से सिर्फ सम्राट मिहिर भोज पार्क ही गुलजार नहीं होगा, बल्कि थीम पुष्प चौराहों, ग्रीन बेल्ट और सड़कों के सेंट्रल वर्ज पर भी खिला दिखेगा।
26 फरवरी से शुरु होगी पुष्प प्रदर्शनी
गोलचक्करों, ग्रीन बेल्ट और सेंट्रल वर्ज पर कैलेंडुला के पौधे लगाएं जाएंगे। ताकि अगले माह 26, 27 28 फरवरी और 01 मार्च को सिटी पार्क में प्रस्तावित पुष्प प्रदर्शनी से पहले उनमें पुष्प भी आ सके। इसके लिए पांच दिन का समय दिया गया है। उद्यान विभाग की टीम इसकी नियमित निगरानी भी करेगी।
हर साल आयोजित होती है पुष्प प्रदर्शनी
ग्रेटर नोएडा में हर साल फरवरी के महीने में नोएडा फ्लावर फेस्टिवल' या 'वसंत उत्सव' का आयोजन किया जाता है, जो यह 3-4 दिनों तक चलने वाला एक प्रमुख वार्षिक कार्यक्रम है, जहां फूलों की विभिन्न प्रजातियों की प्रदर्शनी लगती है और इसमें प्रवेश निःशुल्क होता है।