बोकारो।बोकारो स्टील प्लांट के नगर प्रशासन बागवानी विभाग द्वारा जवाहरलाला नेहरू जैविक उद्यान में दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। दो दिनों तक चलने वाले पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ 21 फरवरी को होगा, और समापन 22 फरवरी को की जाएगी। इस पुष्प प्रदर्शनी का उद्देश्य शहर में बागवानी के प्रति रुचि बढ़ाना है। इस प्रदर्शनी में नगरवासी अपने द्वारा उगाए गए सुंदर फूलों को प्रदर्शित कर सकेंगे। जजों की टीम द्वारा तीन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों का चयन कर विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
जाने क्या है योग्यता
पुष्प प्रदर्शनी में प्रतिभागी को कम से कम दो गमले प्रस्तुत करने होंगे।एक गमले में केवल एक ही प्रकार का फूल लगाया जाए। किसी भी गमले में फूलों का प्रकार दोहराया न जाए और फूल पूरी तरह खिले हुए होने चाहिए।
पुष्प प्रदर्शनी की तिथि और समय
इस कार्यक्रम कि शुरुआत 21 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे होगा और समापन और पुरस्कार वितरण 22 फरवरी 2026 को शाम 5 बजे किया जाएगा आगंतुकों के लिए प्रदर्शनी 21 फरवरी को सुबह 10 बजे से खुल जाएगी।वहीं प्रतिभागियों को 21 फरवरी की सुबह 6:30 बजे से 8:30 बजे के बीच अपने गमले जमा कराने होंगे प्रत्येक प्रतिभागी को दोनों दिनों के लिए तीन-तीन प्रवेश पत्र दिए जाएंगे।