नई दिल्ली।बागवानी करने वाले लोगों के लिए फरवरी का महीना बेहद अहम माना ताजा है। अगर आप भी बागवानी की शौक रखते है तो आज फरवरी में कई सारे फूलों के पौधे लगा सकते है, जिससे आपके गार्डन हरा-भरा रह सकता है।
पैंसी फूल
पैंसी का फूल एक बेहद आकर्षक फूल है। इसके उपर गहरे तितली के आकार जैसी आकृति बनी होती है।यह फूल गार्डन की सुंदरता बढ़ाने के लिए आदर्श माना जाता है। पैंसी के पौधे ठंडे मौसम में सबसे अच्छे खिलते हैं।
बोगनविलिया
बोगनविलिया को कागज़ के फूल भी कहा जाता है, क्योंकि इसके रंगीन भाग फूलों जैसे दिखते हैं, लेकिन वास्तव में कागज़ जैसे पतले होते हैं। यह एक लोकप्रिय सजावटी पौधा है, जो अपनी तेज़ वृद्धि और चमकीले रंगों के लिए जाना जाता है।
डायन्थस
डायन्थस एक सुंदर फूलदार पौधा है, जिसे सुई वाली गुलनार या "पिंक" भी कहा जाता है। यह ठंडी जलवायु में अच्छी तरह पनपता है और गमलों व क्यारी दोनों में आसानी से लगाया जा सकता है। इसे अक्टूबर से फरवरी के अंत तक लगाया जा सकता है।