नई दिल्ली।अगर गार्डन में फूल हों और उनमें खुशबू न आए तो अच्छा नहीं लगता है। खुशबूदार फूलों से गार्डन का वातावरण खुशनुमा रहता है। अगर आप भी अपने गार्डन में खुशबूदार फूलों के पौधे लगाना चाहते है, ताकि गर्मी में आपका घर महक उठे तो इन विशेष पौधों को जरूर लगाएं।
लगाएं यह फूल
रात की रानी, चमेली, रजनीगंधा, गुलाब और मोगरा जैसे फूल न केवल बगीचे को खूबसूरत बनाते है, बल्कि उनकी भीनी-भीनी खुशबू से वातावरण भी सुखद हो जाता है। ये पौधे आसानी से गमले या जमीन में लगाए जा सकते है और थोड़ी देखभाल में शानदार फूल देते है।
गार्डन में फूल से वातावरण बेहतर
अगर गार्डन में फूल नहीं खिले हो तो यह अच्छा नहीं लगता है। खुशबूदार फूलों से गार्डन का वातावरण खुशनुमा रहता है। लोग बारिश के मौसम में फूलों के पौधे लगाना बेहतर मानते है। अगर आप भी अपने गार्डन में खुशबूदार फूलों के पौधे लगाना चाहते है ताकि सर्दियों में आपका घर महक उठे तो इन विशेष पौधों को जरूर लगाएं।
रातरानी से बढ़ती है खुशबू
रात की रानी गार्डन में लगाने से खुशबू बढ़ती है। गार्डन को खुशबूदार बनाने के लिए रात की रानी सबसे बेहतरीन पौधा है। यह शाम होते ही खुशबू फैलाता है। इसे गमले या जमीन दोनों जगह लगाया जा सकता है।