P

जम्मू।भारत और अमेरिका के बीच नए ट्रेड एग्रीमेंट की खबर ने कश्मीर और हिमाचल के सेब किसानों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय किसानों का कहना है कि अगर अमेरिकी सेब पर इंपोर्ट ड्यूटी कम हो गई तो सस्ते सेब बाजार में आएंगे और इससे कश्मीरी और हिमाचली किसानों को बड़ा नुकसान होगा।
सीएम ने जताई चिंता
जम्मू।भारत और अमेरिका के बीच नए ट्रेड एग्रीमेंट के मुद्दे पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी चिंता ज़ाहिर की है, उन्होंने कहा कि, जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था सेब, बादाम, केसर और ड्राई फ्रूट्स पर टिकी हुई है। अगर विदेशी उत्पाद बिना टैक्स या कम टैक्स के आए तो किसानों और पूरे हॉर्डिकल्चर सेक्टर को नुकसान होगा।
व्यापारियों ने की मांग
इस मुद्दे पर कश्मीर वैली फ्रूट ग्रोअर्स यूनियन ने PM नरेन्द्र मोदी को ख़त लिखकर मांग की है कि विदेशी सेब पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई जाए ताकि देश के किसान सुरक्षित रहें। व्यापारियों का कहना है कि इस डील से जम्मू-कश्मीर की 7 हजार करोड़ रुपये की हॉर्टिकल्चर इंडस्ट्री खतरे में पड़ सकती है।