पटना। बिहार के छपरा के रहने वाले बागवान बागवानी भी कुछ नया कर रहे है और पूरे साल अच्छी कमाई कर रहे है। आज हम आपको ऐसे किसान के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने नगदी फसल के साथ-साथ नगदी बागवानी भी शुरू की है। हम बात कर रहे है जिले के पहलेजा निवासी सुरेंद्र सिंह की. जिन्होंने गरखा प्रखंड अंतर्गत अरुपुर गांव के पास लगभग 8 बीघा में नींबू और अमरूद की बागवानी की है।
नींबू और अमरूद के पौधे सस्ते में मिलते है
इस बागवानी में खर्च कम आता है। नींबू और अमरूद के पौधे सस्ते में मिल जाते है और लगाने के बाद उसी साल से फलन भी शुरू हो जाता है। नींबू साल में एक बार तगड़ा फलन देता है, जबकि अमरूद साल में दो बार फलन देता है। जिससे किसान की अच्छी कमाई होती है। नींबू और अमरूद मुख्यतः साल में एक से दो बार फलन देते हैं।
एक कट्ठा में 6 से 8 पौधे लगाए जाते है
एक कट्ठा खेत में 6 से 8 नींबू के पौधे लगाए जाते है। नींबू के बीच में जो खाली जमीन रहती है। उसमें उन्नत किस्म के अमरूद के पौधे लगाए जाते है।इस तरह से दोनों एक ही मेहनत और खर्चे में तैयार हो जाते है और फलन देने के बाद किसानों को तगड़ी कमाई होती है।