बरौनी रिफ़ाइनरी में दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ

    15-Feb-2026
Total Views |

पटना। बिहार के बेगूसराय जिले के बरौनी पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री रिफाइनरी प्रमुख सत्य प्रकाश ने संयुक्त रुप से किया। दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी शनिवार से शुरु हुई और इसका समापन रविवार को की जाएगी। हर वर्ष की भांति, इस वर्ष भी पुष्प प्रदर्शनी आयोजित की गई है। रंग-बिरंगे सुगंधित वातावरण में दिनांक 14 फरवरी 2026 से शुरु हुई पुष्प प्रदर्शनी 15 फरवरी तक आयोजित होगी। यह प्रदर्शनी पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगा।इस अवसर पर जिलाधीकारी श्रीकांत शास्त्री, रिफाइनरी प्रमुख सत्य प्रकाश, पुष्प प्रेमी और बागवानी प्रेमी शामिल हुए।

अतिथियों ने पुष्प की महत्व पर प्रकाश डाला

इस अवसर पर अतिथियों ने सम्बोधन में पर्यावरण संरक्षण में बरौनी रिफ़ाइनरी की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बरौनी रिफाइनरी द्वारा बेगूसराय निवासियों हेतु इस बेहतरीन पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन करने की सराहना की गई।फूलों की मीठी सुगंध और जीवंत रंगों ने बेहद सुखदायक माहौल बनाया है। रिफाइनरी में कड़ी मेहनत के बाद टाउनशिप में घर वापस आना बहुत सुकून देता है।