बरेली की पुष्प प्रदर्शनी में महाकाल, केदारनाथ और राम मंदिर की दिखेगी झलक

    15-Feb-2026
Total Views |
 
          
बरेली।बरेली में धर्म अध्यात्म और पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए बरेली विकास प्राधिकरण शहर में लगातार दूसरे वर्ष पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन करने जा रहा है। इस वर्ष प्रमुख चौराहों-तिराहों के साथ रामायण वाटिका और रुद्रावनम पार्क में केदारनाथ मंदिर, श्रीराम मंदिर, रामास्वामी रामेश्वर धाम तमिलनाडु, श्री लिंग राज भुवनेश्वर उड़ीसा और महाकाल मंदिर उज्जैन का माडल स्थापित किया जाएगा, जो आकर्षण का प्रमुख केंद्र होगा।

16 फरवरी तक मांगे गए आवेदन

अलग-अलग राज्य की धार्मिक-आध्यात्मिक महत्व को समेटे मंदिरों की माडल-प्रतिमा लगाने के लिए विशेषज्ञों से 16 फरवरी तक आवेदन मांगा गया है। माना जा रहा है कि 22 फरवरी के बाद कभी भी पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जा सकता है।

अनेक प्रकार के फूलों का लोग करेंगे

दीदार पुष्प प्रदर्शनी में सौ से अधिक प्रजातियों की एक लाख से अधिक पुष्पों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी में अलग-अलग मंदिरों के इतिहास, प्राचीनता और उद्भव और अन्य प्रमुख धार्मिक-सांस्कृतिक पहलुओं को प्रदर्शित किया जाएगा। पुष्प प्रदर्शनी में रामायण वाटिका और रुद्रावनम पार्क खास आकर्षण होगा। 33 हजार वर्गमीटर में विकसित रामायण वाटिका भगवान में भगवान श्रीराम के 14 वर्षों के वनवास काल के दौरान पड़ने वाले वन, सरोवर-पर्वत को विकसित किया गया है, जिसमें 51 फीट ऊंची श्रीराम की वनवासी स्वरूप की अलौकिक प्रतिमा भी स्थापित की गई है। वाटिका में चित्रकूट, दंडकारण्य, पंचवटी, माता शबरी आश्रम, पंपा सरोवर, किष्किंधा, अशोक वाटिका व द्रोणागिरी वन विकसित किया है।